April 11, 2026

थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रह्लाद सिंह ने माँ कोट भ्रामरी मंदिर मेला ड्यूटी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बागेश्वर गरुड़ । आज पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रहलाद सिंह द्वारा माँ कोट भ्रामरी मंदिर बैजनाथ में चैत्र अष्टमी के दिन शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था, मेले में आने वाली जनता के लिए सुविधा वैकल्पिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बैरियर ड्यूटी, अग्निशमन व्यवस्था, संचार एवं अभिसूचना तंत्र की भूमिका के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।