Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर चण्डिका मंदिर में डीएम ने किया कन्यापूजन

 बागेश्वर । चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को नारी शक्ति उत्सव के तहत चण्डिका मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा भव्य भजन-कीर्तनों के साथ ही कन्या पूजन किया गया तथा प्रसाद वितरण व भण्डारा भी किया गया। 

शासन से नवरात्रि 22 से 30 मार्च तक नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रों में जनपद के विभिन्न मंदिरों में नारी शक्ति उत्सव मनाया गया, गुरूवार को चण्डिका मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ ही दुर्गा स्तुति, चंडी पाठ, रामचरितमानस व देवी गायन का आयोजन किया गया। 
कीर्तन-भजन के उपरांत जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह द्वारा 61 कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के कल्याण की दुआ मांगी। इसके उपरांत सामूहिक रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फस्र्वाण, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी बेला महर, आबकारी अधिकारी मीनांक्षी टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने भी कन्या पूजन कर भोग लगाया।  

जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, स्थानीय महिलाओं, भजन-कीर्तन मंडली व आम जनता ने बढ-चढ का प्रतिभाग किया। 22 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्र का कन्या पूजन कर समापन हुआ। श्रद्धालु भण्डारे  का प्रसाद ग्रहण कर आनंदित हुए व मॉ चण्डिका का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हरगिरि, जिला सूचना अधिकारी गोबिन्द सिंह बिष्ट, डॉ0 गिरजा शंकर पंत, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कपकोटी सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 

You may have missed

Advertisement