Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

सीएम धामी ने की टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा – अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभ मंगल चार धाम सेवा समिति द्वारा चारधाम यात्रा निर्विघ्न संपन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें उपस्थित होकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी टपकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया और राज्य की सुख समृद्धि, चार धाम यात्रा की सफलता की कामना की।
विशेष पूजा पाठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य यजमान के रूप में प्रतिभाग किया। विशेष पूजा अर्चना के साथ ही आचार्य मनोज ढोंडियाल और मंडली ने सामूहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत कृष्ण गिरी महाराज, पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, शुभ मंगल चार धाम सेवा समिति देहरादून के संरक्षक श्याम सुन्दर गोयल, मनोहर लाल जुयाल, पूर्व सीईओ बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति बीडी सिंह, समाजसेवी अनिल गोयल, डॉ. सतीश अग्रवाल, टपकेश्वर महादेव सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री महेश खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement