Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

न्यूजीलैंड में इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप


वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड पुलिस ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के भतीजे खालिस्तानी बलतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलतेज सिंह ड्रग्स पैडलर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका था। अब इसी मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ शिकंजा कसते हुए उसे सलाखों के पीछे भेजा है। बलतेज सिंह सतवंत सिंह का भतीजा है, जिसने 31 अक्टूबर 1984 की सुबह बेअतं सिंह के साथ मिलकर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी।
बलतेज सिंह अवैध ड्रग फंड की मदद से हिंसक घटनाओं और अन्य प्रचार गतिविधियों को चलाता था। वह फिलहाल न्यूजीलैंड पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सतवंत सिंह का भतीजा बलतेज सिंह का परिवार 1980 के दशक में न्यूजीलैंड चला गया और ऑकलैंड में एक छोटी सी किराने की दुकान खोली थी। बलतेज सिंह के परिवार की संपत्ति में अचानक वृद्धि उनके करीबी लोगों के ध्यान में आई।
बलतेज सिंह के पिता, जो सतवंत सिंह का भाई हैं ने रे व्हाइट नाम की एक रियल एस्टेट फर्म के मालिक बन गए। उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक घर भी खरीदा। न्यूजीलैंड में आयोजित भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनों के लिए बलतेज प्राथमिक मास्टरमाइंड और धन उगाहने वालों में से एक है। हालांकि, वर्तमान में उस पर वह कैद में है और ड्रग पेडलिंग के लिए जांच का सामना कर रहा है।

Advertisement