Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

सर, नेताओं के विवाद सुलझाइये, अनुशासन को कीजिए सख्त


देहरादून। सर, पार्टी के बड़े नेताओं के विवाद सुलझवाइये। सख्त अनुशासन लागू करिए। जब तक अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बात बनने वाली नहीं है। हो सके तो पूरे संगठन के लिए सेवादल की ट्रेनिंग को भी अनिवार्य किया जाए। पार्टी के मनभेदों की पड़ताल के लिए देहरादून आए केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पूनिया सोमवार को फ्रंटल संगठनों से रूबरू हुए तो करीब करीब सभी का यही दर्द सामने आया। कांग्रेस भवन में बंद कमरे में पूनिया ने बारी बारी से विभिन्न फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने संगठन में जवाबदेही तय किए जाने की पैरवी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आने वाले चुनावों की तैयारियों पर भी विचार रखे। साथ ही सभी नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास करने का सुझाव दिया।

Advertisement