Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

चलते मैच में भिड़े  केकेआर के राणा और एमआई के ऋतिक, अंपायर ने दोनों पर की कार्रवाई


मुंबई ,। आईपीएल 2023 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी गए थे। दरअसल, लाइव मैच में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई के ऋतिक शौकीन के बीच भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाडिय़ों पर भारी जुर्माना लगाया है।
दरअसल, मैच के दौरान ऋतिक ने नीतीश को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था। इसके बाद जब 29 साल के नीतीश वापस पवेलियन की ओर लौटने लगे तो 22 साल के ऋतिक ने कुछ शब्द बोले थे। इस पर नीतीश भडक़ गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। बाद में मुंबई के स्टैंड-इन-कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करते हुए दोनों के झगड़े को रोका था। इसके बाद नीतीश वापस पवेलियन लौट गए।
अब मैच रेफरी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों को दोषी पाया और दोनों पर जुर्माना लगाया है। नीतीश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि ऋतिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नीतीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-वन के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। इतना ही सूर्यकुमार यादव पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इससे पहले स्लो ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।
00

(अहमदाबाद)सैमसन-हेटमायर ने रॉयल्स को दिलाई रोमांचक जीत
अहमदाबाद ,।  कप्तान संजू सैमसन (32 गेंद, 60 रन) और शिमरन हेटमायर (26 गेंद, नाबाद 56 रन) के आतिशी अर्द्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचकारी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से शिकस्त दी।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी रॉयल्स के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा, जिसे रॉयल्स ने चार गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।
कप्तान सैमसन ने 32 गेंद पर तीन चौके और छह छक्के लगाकर 61 रन बनाये, हालांकि उनके आउट होने के बाद भी रॉयल्स को पांच ओवर में 64 रन की दरकार थी। हेटमायर ने यहां से 26 गेंद पर 56 रन की पारी खेलकर गलाकाट प्रतियोगिता में रॉयल्स की जीत सुनिश्चित की।
इस सांस रोक देने वाले मुकाबले के अंतिम दो ओवरों में रॉयल्स को 23 रन की ज़रूरत थी। मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में 16 रन दिये, लेकिन ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन के महत्वपूर्ण विकेट भी निकाले। रॉयल्स को आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने हेटमायर को रोकने के लिये गेंद नवागंतुक स्पिनर नूर अहमद को दी। हेटमायर को हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया।
रॉयल्स पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है, जबकि गुजरात तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

You may have missed

Advertisement