Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

इंडिया और पाक मैच में चढ़ा पारा! पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने घूरा, तो कप्तान हरमनप्रीत ने गाली से दिया जवाब


नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर अपने आक्रामक तेवर के लिए जानी जाती हैं। रविवार, 5 अक्टूबर को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान उनका यह अंदाज़ एक बार फिर देखने को मिला, जब उनकी पाकिस्तानी गेंदबाज नशरा संधू से तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वाकया भारतीय पारी के 22वें ओवर के दौरान हुआ। ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के बाद पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू गुस्से में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को घूरती हुई नजर आईं। संधू के इस आक्रामक रवैये का हरमनप्रीत ने भी उसी अंदाज़ में जवाब दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारतीय कप्तान ने इसका जवाब गाली के साथ दिया। हालांकि हरमनप्रीत की यह प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
मैदान पर भले ही हरमनप्रीत कौर का गुस्सा देखने को मिला, लेकिन बल्ले से वह एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ उनका खराब रिकॉर्ड इस मैच में भी जारी रहा। वह 34 गेंदों का सामना कर महज़ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
कैसा रहा ढ्ढहृष्ठ 1ह्य क्क्र्य ङ्खशद्वद्गठ्ठ मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 247 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 200 के आस-पास तक ही रुक जाएगा, मगर अंत में ऋचा घोष की तूफानी पारी के दम पर टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब निराश किया। हर किसी को अच्छी शुरुआत मिली, इसके बावजूद कोई अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने 4 विकेट चटकाए।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 के स्कोर पर ही सिमट गई। सिदरा अमीन ने इस रनचेज में 81 रनों की शानदार पारी जरूर खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। भारत के लिए क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए।

Advertisement