Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बाबा नीब करौली पर बनाएंगे संगीत : दारा सिंह


हल्द्वानी। फिल्म अभिनेता विंदु दारा सिंह ने नीम करौली बाबा पर भक्ति में संगीत बनाने की बात कही है। रामनगर में आयोजित परशुराम जयंती पर उन्होंने संगीत के बाद नीब करौली बाबा वर फिल्म बनाने ऐलान किया है। शनिवार को रामनगर में ब्राह्मण सभा की ओर से परशुराम जयंती पर फिल्म अभिनेता विंदु दारा सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए लोगों को आगे आने चाहिए। कृतियों को भूलकर सभी लोगों से एकत्रित होने की अपील की। कहा कि उत्तराखंड में देवी-देवताओं का वास है, प्रदेश बेहद ही सुंदर है। वह रामनगर में शूटिंग कर चुके हैं, कहा की बाबा नीब करौली के वहां पहुंचकर मन को बहुत शांति मिलती है। लोग विदेशों तक बाबा के दर्शन को आते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य भक्तिमय गीतों की तरह ही वह बाबा पर भी संगीत बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई में गीतों को लिखने वाले व गाने वाले लोगों से संपर्क किया है। इसके बाद फिल्म बनाएंगे। उत्तराखंड में जहां-जहां बाबा के आश्रम होंगे फिल्म में दर्शाए जाएंगे।

Advertisement