Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 35 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 35 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इस दौरान बस अड्डे के पास देवेंद्र राम पुत्र भगवत राम निवासी लीली कपकोट के पास से 35 बोतल शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ कोतवाली में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

Advertisement