May 7, 2026

उद्यमियों के लियेबन रही नई उद्यम नीति : डीएम अनुराधा पाल

  बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को उद्योग से संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योग बंधुओं से सुझाव लेने व उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रोत्साहन के लिए नई उद्यम नीति बनायी जा रही हैं, उन्होंने सभी उद्यमियों से सुझाव देने को कहा, जिस पर अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स नरेन्द्र खेतवाल ने नीति में उद्योंगो को ट्रांसपोर्ट व विद्युत सब्सिडी देने का सुझाव देते हुए जनपद में राज्य स्तरीय समितियों में चैंबर का सदस्य अवश्य रखने के साथ ही छोट-छोटे उद्योगों को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। उद्यमी दलीप खेतवाल ने प्रस्तावित उद्योग नीति में पहाड़ में जो कच्चा मॉल उपलब्ध है, उसी से संबंधित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन उद्योगों में कर्मचारियों की मांग के अनुसार उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था का सुझाव दिया। उद्यमियों द्वारा जनपद में लकडी डिपो स्थापित करने की मांग रखी।

बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान गरूड़ में रिक्त शैडो के आवंटन पर भी विचार विमर्श किया गया, जिस पर महाप्रबंधक उद्योग ने बातया कि आवंटन को दिशा निर्देश के लिए शासन का पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ताम्र ग्रोथ सेंटर में थ्री फेज 25 केवीए में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है, साथ ही ग्रोथ सेंटर में मशीनें भी स्थापित कर दी गयी है। एकल खिडकी पोर्टल पर खान संबंधी तीन प्रकरण वन विभाग को प्राप्त हुए है, जो आतिथि तक लंबित है, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया कि विभाग का जीआईएस सैल देहरादून में स्थित है व अभ्यारण से दूरी लोकेशन डाटा भी जीआईएस देहरादून के पास ही होता है, इसलिए समय लग जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर जीआईएस सैल स्थापित है व विशेषज्ञ भी है, इसलिए ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए इनकी मदद लेने के निर्देश दिए। उद्यमी इन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उनके द्वारा 25 केवीए का सौलर प्लांट लगाया गया है, जिसमें तकनीकी खामियों के कारण अपेक्षित विद्युत उत्पादन नहीं हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने सौलर वैंडर से वार्ता कर तुरंत ठीक कराने के निर्देश उरेडा को दिए। बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यम लगाने के लिए पर्याप्त भूमि न होने, जो है उसमें रिलैक्सेशन कैसे मिले इन बातों पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0 चन्द्रा, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्मयाल, सहायक आयुक्त राज्यकर एएस गर्ब्याल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 गीतांजलि बंगारी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईओ सतीश कुमार, खाद्य अधिकारी विपिन कुमार सहित अध्यक्ष बागनाथ चैबर्स ऑफ कामर्स नरेन्द्र खेतवाल, उद्यमी दलीप खेतवाल, थ्रीश कपूर, इन्द्र सिंह बिष्ट, आनंद खोलिया, केवलानंद, डॉ. जीतेन्द्र तिवारी आदि उद्यमी मौजूद थे।

You may have missed