Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

चांद पर बसेंगे मीरजापुर के प्रदीप निषाद, खरीदी चांद पर एक एकड़ जमीन



मीरजापुर । चांद पर बसने की तैयारी अब परवान चढऩे लगी है। अक्सर सुनने में आता रहा है कि अब धरती से चलकर लोग चांद पर बसने के लिए तैयार हो रहे हैं। तो जान, ले यह सच है उत्तर प्रदेश के मीरजापुर नगर के विंध्याचल निवासी प्रदीप निषाद ने चांद पर जमीन खरीदी है। उनका दावा है कि उन्होंने चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। प्रदीप के मुताबिक, लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने लेक ऑफ ड्रीम्स एरिया में जमीन ली है। उनका दावा है कि उन्होंने चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। हेलिकॉटर बाबा के नाम से मशहूर प्रदीप ने बताया कि जून में पडऩे वाले अपने जन्मदिन के लिए वह कुुछ अलग करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने चांद पर जमीन का मालिकाना हक लिया। प्रदीप के अनुसार, लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने लेक ऑफ ड्रीम्स एरिया में जमीन ली है। कंपनी की ओर से जारी रजिस्ट्री पेपर में जमीन की स्थिति और सेटेलाइट के माध्यम से ली गई तस्वीर भी है। इसके अलावा चांद के भविष्य को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई है। चांद पर जमीन लेकर प्रदीप उत्साहित हैं। प्रदीप समाज सेवा से जुड़े होने के साथ ही राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी हैं। कई कंपनियां वेबसाइट व विभिन्न माध्यमों से चांद पर प्रापर्टी दे रही हैं। इस पर चंद्रमा के कई क्षेत्रों के नाम दिखाई देंगे। जैसे कि सी ऑफ क्लाउड्स, सी ऑफ वेपर्स, लेक ऑफ ड्रीम, बे ऑफरेनबो इत्यादि। इनमें से किसी भी क्षेत्र में जमीन खरीद सकते हैं। लूना सोसाइटी इंटरनेशनल उनमें से एक है। दावा किया गया है कि यह वेबसाइट लोगों को चंद्रभूमि का टुकड़ा बेचने की अनुमति देती है। लूना सोसाइटी के दुनिया भर में सदस्य हैं। चंद्रमा पर स्थान और मांग के आधार पर प्रापर्टी की कीमत भी कम ज्यादा होती रहती है। शेयर बाजार की तरह ही जिस स्थान पर मांग ज्यादा है, वहां इसकी कीमत बढ़ जाएगी और मांग कम होने पर कीमत कम हो जाएगी। फिलहाल चांद पर बसने की स्थिति बन पाएगी या नहीं, प्रदीप चांदपुर जमीन रजिस्ट्री करा कर बेहद खुश महसूस कर रहे हैं।

You may have missed

Advertisement