Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

डीएम ने की घटिया डामर की जाँच

रुद्रप्रयाग (आखरीआंख समाचार ) जनता दरबार में उठाई जा रही समस्याओं को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। ग्रामीण जनता की शिकायतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है और अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
दरअसल, ग्रामीण इलाकों में निर्माणाधीन कार्याें में गुणवत्ता का कोई भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के पास शिकायत किये जाने पर कोई कार्रवाई न होने के बाद ग्रामीण जनता शिकायत लेकर सीधे डीएम के पास पहुंच रही है और समस्या के समाधान की मांग की जा रही है। ग्रामीण जनता की शिकायतों को जिलाधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का ध्यान दिए जाने के निर्देश जा रहे हैं। गंगानगर-पठ्ठालीधार मोटरमार्ग पर चल रहे डामर कार्य में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों ने पहले शिकायत विभागीय अधिकारियों के पास रखी, लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो जनता शिकायत लेकर सीधे डीएम के पास पहुंची और डामर कार्य की जांच की मांग की। जन शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने डामर कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गंगानगर से पठालीधार सड़क पर लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा एक किमी पर चल रहे पेटिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और पेटिंग कार्य में लाई जा रही सामग्री और पेटिंग की गुणवत्ता की जांच की। जिलाधिकारी ने सहायक अभियन्ता को गुणवत्ता के साथ-साथ मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि पेटिंग के कार्य में कोई कमियां पायी गई तो सम्बन्धित ठेकेदार व सहायक अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीपति डोभाल, सहायक अभियन्ता व जेई लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement