March 31, 2026

अधिक से अधिक ऋण वितरित करें बैंकर्स :डीएम अनुराधा

बागेश्वर ।बैकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं परामर्श समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बैकर्स को निर्देश दियें कि वे वार्षिक ऋण योजना में कृषि एवं संबंधित प्राथमिक क्षेत्र के साथ ही सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरित करें, ताकि योजनाओं के लक्ष्यों को समय से प्राप्त किया जा सकें। उन्होंने बैकर्स को ऋण-जमा अनुपात बढाने को कार्ययोजना तैयार करते हुए क्रेडिट कैंप लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक रोजगारपरक योजनाओं में जो प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहें हैं, उनको त्वरित स्वीकृत कर ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें, अस्वीकृत प्रार्थना पत्रों पर वाज़िफ कारण भी लिखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी बैकर्स को जनपद में लघु, मध्यम उद्योगो को बढावा देकर रोजगार सृजन हेतु एमएसएमई में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने के निर्देश दिए, इसी तहर उन्होंने शत-प्रतिशत किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दियें, ताकि वे कृषि येाजनाओं एवं बीमा का लाभ उठा सकें। 

अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जौहरी ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के खंडवार प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष कुल कृषि क्षेत्र के लक्ष्य 148.35 करोड के सापेक्ष 52.87 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है तथा लघु उद्योग में लक्ष्य 69.36 करोड के सापेक्ष उपलब्धि 36.91 प्रतिशत तथा सेवा व्यवसाय क्षेत्र लक्ष्य 124.93 करोड के सापेक्ष उपलब्धि में 38.92 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है। फसली ऋण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90.52 करोड के लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 59.23 करोड़ रही। कृषि मियादी ऋण में 57.82 करोड के लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 16.36 करोड हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत बैको द्वारा अधिक से अधिक ऋण वितरित किए जा रहे है वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2658 लाभार्थियों को 3055.92 लाख का ऋण वितरित किया गया है। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर चन्द्रा, मुख्य कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कम्र्याल, डीडीएम नाबार्ड गिरीश पंत सहित बैकर्स व अधिकारी मौजूद थे।