Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बागेश्वर में सरयू में नहाने गए पांच दोस्त, एक डूबा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू, नैनीताल से गोताखोर टीम रवाना


बागेश्वर। दिल्ली से शादी में शामिल होने आए पांच दोस्त रविवार को सरयू में नहाने गए। नहाते वक्त एक युवक नदी में डूब गया। सूचना के बाद दमकल विभाग व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, जबकि चार साथी सकुशल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को बिलौना निवासी पंकज की शादी होनी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से उसके पांच दोस्त खुशाल, अक्षय, पंकज, प्रिंस और भल्ला आए हैं। रविवार को पांचों लोग सरयू नदी में नहाने चले गए। नहाने वक्त 25 वर्षीय प्रिंस गहरे तालाब में डूब गया। अन्य साथियों के होहल्ला करने पर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना के बाद पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। घटना के बाद सभी लोग चिंता में हैं।

Advertisement