Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भारत जोड़ो के बाद ‘ट्रक यात्रा’ पर राहुल गांधी, अंबाला में सवारी की फोटो वायरल


नई दिल्ली ।  भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ‘ट्रक यात्रा’ पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटोज में देखा जा रहा है कि वह ट्रक में सवार होकर जनता से बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 135 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाई।
खबर है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजधानी दिल्ली से ट्रक के जरिए ही रवाना हुए थे और शिमला तक का सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ की दूरी ट्रक में तय की। कहा जा रहा है कि ये वायरल फोटो सोमवार रात का है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रक यात्रा के दौरान राहुल ने चालकों से बातचीत की थी।

You may have missed

Advertisement