Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब विडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर


नई दिल्ली ,। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। अब व्हाट्सएप पर जल्द यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की सुविधा मिलने वाली है। कंपनी इस नए फीचर को जल्द जारी करने वाली है।
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग मोड में है। व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो के मुताबिक, यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। फीचर ट्रैकर ने इस कमाल के फीचर की डिटेल्स शेयर की हैं। वेबबीटाइंफो की ओर से जारी स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नए फीचर के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है जो कि डिस्प्ले में नीचे की तरफ दिया जाएगा।
फीचर ट्रैकर ने बताया कि यह फीचर अभी व्हाट्सएप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.23.11.19 के लिए आया है। बीटा यूजर्स इस वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वीडियो कॉल के दौरान अगर यूजर्स इस फीचर को सेलेक्ट करते हैं, तो उनकी स्क्रीन का कॉन्टेंट रिकॉर्ड होगा और सामने वाले यूजर के साथ शेयर होगा। शेयर की गई स्क्रीन को यूजर्स जब चाहें, बंद कर सकते हैं।

Advertisement