March 29, 2024

बागेश्वर में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो की शुरुआत

बागेश्वर । आज कांग्रेस कार्यालय बागेश्वर में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तराखण्ड के निर्देशानुशार कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर( बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम) प्रभारी द्वारा महत्त्वपूर्ण बैठक रखी गई।

जिसमे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बागेश्वर व दोनो विधानसभा के अध्यक्ष अपनी पूरी कमेटी के साथ बैठक में उपस्थित रहे।

कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर( बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम) प्रभारी ने बताया की बागेश्वर विधानसभा में बागेश्वर गरुड़ ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, सह प्रभारी कैलाश पवार जिला उपाध्यक्ष,हरीश रावत जिला महासचिव,दर्शन फर्सवान जिला सचिव, कठफुरियाछीना ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, सह प्रभारी कृष्ण बिस्ट जिला सचिव बागेश्वर,राजा मनकोटी विधानसभा उपाध्यक्ष, बागेश्वर ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी संजय चनियाल विधानसभा अध्यक्ष बागेश्वर, सह प्रभारी घनश्याम जोशी जिला महासचिव, गौरव परिहार विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया, नगर की जिम्मेदारी संजय कुमार जिला महासचिव, कुलदीप मेहता जिला प्रवक्ता,दिव्यांशु पिंडारी विधानसभा महासचिव को दी गई है।

वही कपकोट विधानसभा के कपकोट ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी उम्मेद गड़िया विधानसभा अध्यक्ष कपकोट , सह प्रभारी भरत कोरंगा जिला उपाध्यक्ष, हरीश स्युनरी विधानसभा उपाध्यक्ष, कपकोट नगर की जिम्मेदारी प्रभारी प्रवीन ऐंठानी जिला महासचिव, सह प्रभारी प्रकाश जोशी जिला सचिव ,दुग्नाकुरी ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी विक्रम सुरकाली जिला उपाध्यक्ष,सह प्रभारी गावस्कर जोशी जिला सचिव,गणेश धपोल विधानसभा सचिव,
कांडा ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रभारी,अजय साह जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी सुनील रावत जिला महासचिव,भगवान माजिला जिला महासचिव,धीरज धपोला जिला सचिव, जीवन धपोला विधानसभा उपाध्यक्ष ,रोहित माजिला विधानसभा महासचिव, कृष्ण सिंह नगरकोटी विधानसभा महासचिव को दी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी व सह प्रभारी आज से ही सभी बूथों में जायेगे और हर बूथ में 20 यूथ को जोड़ने का काम करेंगे और 19=06=2023 रविवार को आगामी बैठक में सभी बूथों को लिस्ट जिला कार्यालय में जमा की जायेगी।

बैठक में कवि जोशी कार्यकम प्रभारी,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष ,भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष,संजय चनियाल विधानसभा अध्यक्ष बागेश्वर,उम्मेद गड़िया विधानसभा अध्यक्ष कपकोट, कुन्दन गोस्वामी,गौरव परिहार,हरीश स्युनरी, दिव्याशु पिंडारी आदि मौजूद थे।