March 4, 2026

बागेश्वर में 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार



बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी व पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार गहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दि०-03.06.2023 को SOG/ANTF टीम द्वारा लगातार नशे तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ गाँव दऊँ बाछम में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान लछम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी दऊँ बाछम थाना कपकोट , जिला बागेश्वर, उम्र 62 वर्ष को दऊँ बाछम कपकोट अभियुक्त की दुकान से 7 पेटी अंग्रेजी शराब Mc Dowells no 1 celebration select xxx rum के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0FIR No- 22/2023, धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी , राजभानु बिष्ट, रमेश सिंह ,संतोष सिंह , राजेंद्र कुमार, भुवन बोरा शामिल रहे ।