बसंत कुमार लड़ेगे बागेश्वर सीट से उपचुनाव
बागेश्वर। बसंत कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति सुरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर से उपचुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस से अनुरोध किया कि वह अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करें। परिवार वाद के चलते जिले का विकास अवरुद्ध हो रहा है।रविवार को स्थानीय एक होटल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बंसत कुमार ने कहा कि 2022 के चुनाव में उन्हें 16 हजार अधिक मत मिले हैं। चुनाव के एक वर्ष के अंतराल में उनके पिता का निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि वह बागेश्वर की जनता की सेवा करे। विकास के लिए एक अच्छा जनप्रतिनिधि की जरूरत होती है। उनकी माता बीमार है और वह विपरीत परिस्थितियों में भी उपचुनाव लड़ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर चुनाव लड़ने के लिए जनता की पहले रायसुमारी भी की। जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें और परिवावाद राजनीति में नहीं होना चाहिए। काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास के निधन दुर्भाग्य है।
