Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड बन गया बाघों के प्रदेश ,गुलदार ने घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची समेत दो पर किया जानलेवा हमला


पौड़ी। उत्तराखंड के इस शहर में गुलदार का दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। घर के गेट पर खड़ी 10 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला किया। तो दूसरी र, घर के आंगन में आराम कर रहे एक आदमी पर भी गुलदार ने हमला किया। गुलदार हमले की दो-दो घटना के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है।
पौड़ी जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर शाम को गुलदार ने दो अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत दो लोगों को हमला किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तमलाग (ल्वाली) गांव में गुलदार ने घर के आंगन की दीवार पर बैठे विकास लाल (40 वर्ष) पर झपट्टा मारा
जिस वक्त हमला हुआ तब विकास बकरियां चराकर घर के आंगन में आराम करने के लिए बैठे ही थे। आशंका है कि गुलदार बकरियों का पीछा करते हुए घर तक गांव में पहुंच गया। विकास का चेहरा और हाथ जख्मी हुए हैं। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भागा। वहीं दूसरी घटना साढ़े सात बजे गडोली में हुई। रेंजर के अनुसार, 10 वर्षीय आरुषि घर के गेट के पास अपने पालतु कुत्ते के साथ थी।
तभी बच्ची पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया, गनीमत ये रही की यहां पर भी बच्ची बच गई। कुत्ते के भौंकने और घर वालों ने शोर मचाने पर गुलदार भागा। बच्ची की गर्दन में खरोंच आई हैं। रेंजर ने बताया कि दोनों स्थानों पर वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

Advertisement