Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

अल्मोड़ा के शुभम महरा करेंगे साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में देश का प्रतिनिधित्व


अल्मोड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वाले नगर के शुभम महरा का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। अब वह अगले माह मालदीव में होने जा रहे कम्प्टीशन में भारत का नेतृत्व करेंगे। गोवा में आयोजित आईबीबीएफ की इंडियन टीम ट्रायल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शुभम महरा का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन की 13वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2023 आगामी जुलाई माह में 05 से 09 तारीख तक मालदीव में आयोजित होने जा रही है। जिसमें शुभम भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित हो कि शुभम मेहरा दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रह चुके हैं और नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने सफलता प्राप्त की है।
मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी के शुभम, वर्तमान में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में निवास करते हैं और रघुऩाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में प्योर फिटनेस स्टूडियो जिम का भी संचालन करते हैं। शुभम के पिता डॉ० महेन्द्र सिंह महरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं जबकि माता धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं।

Advertisement