Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कलस्टर आधारित 80% अनुदान पर मिलेगी कृषकों को पॉलीहाउस:  तेजपाल सिंह    


चमोली। नाबाई की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजनान्तर्गत क्लस्टर अवधारणा अपनाते हुये पाउलीहाउस से कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस में सब्जी एवं फूल उत्पादन हेतु मैदारी क्षेत्रों में एक लाभार्थी हेतु 500 वर्ग मी तक तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 50 वर्ग मी तक के पॉलीहाउस स्थापित किये जायेंगे। जिसमें कुल लागत का 80 प्रतिशत राजसहायता देय होगी। पॉलीहाउस स्थापना के उपरान्त केवल प्रथम वर्ष में पुष्प/सब्जी रोपण सामग्री हेतु 80 प्रतिशत राजसहायता देय होगी। एक समूह में कम से कम 5 कृषक होने अनिवार्य है, जिन्हें 10 पॉलीहाउसों से लाभान्वित किया जा सकता है। प्रति क्लस्टर 25 या उससे अधिक पॉलीहाउसों की स्थापना की जा सकती है। योजना का क्रियान्वयन वर्ष 2023-24 में किया जायेगा। योजनान्तर्गत छोटे एवं मध्यम कृषक, महिलाए, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियां, उद्यान/कृषि एनआरएसएम/ग्राम्य विकास में पंजीकृत समूह योजनान्तर्गत आवेदन के पात्र होंगें। आवेदन हेतु विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन किया जा सकता है। अथवा अपने क्षेत्र के उद्यान सचल दल केन्द्रों एवं मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement