Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

लखवाड़ की ध्यांटुड़ियों ने किया लखवाड़ मंदिर में 7तोला सोने का छत्र भेंट


विकासनगर। लखवाड़ गांव की ध्याणटुड़ियों (बेटियों) ने महासू देवता मंदिर लखवाड़ में सात तोला सोने से बना छत्र भेंट कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में जागड़ा पर्व आयोजित किया गया। गांव के महिला और पुरुषों ने मंदिर परिसर में देव हारूल पर शानदार नृत्य किया। जौनसार बावर में मन्नत पूरी होने पर देव पालकी को अपने घर आमंत्रित करने और देवता को मंदिर में भेंट अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते लखवाड़ गांव की बेटियों ने सोने से बना छत्र भेंट किया। सोमवार सुबह से ही गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरु हो गया था। मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गर्भगृह में विराजमान देव पालकी पर चांदी का छत्र चढ़ाया गया। इसके बाद मंदिर में देव हारुल का गायन शुरु हुआ। देव हारूल के माध्यम से देवता के महातम्य का वर्णन किया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने चार भाई महासू के कश्मीर से जौनसार में आने की कथा का वर्णन किया। दोपहर में भंडारे के बाद एक बार फिर लोकनृत्यों का दौर शुरु हुआ। जो पूरी रात चलता रहा। रात भर ग्रामीणों ने जागरण देवता की प्रस्तुति करने के साथ ही लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। इस दौरान अंजू राठौर, पूनम तोमर, गीता कैंतुरा, लता राय, कृष्णा नेगी, अनिता तोमर, नीलम, सुनीता जोशी, कविता, संगीता, रंजीता, गोल्डी, गंभीर सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, अजीत सिंह, संसार सिंह तोमर, जितेंद्र चौहान, राजेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हनोल मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण
त्यूणी। महासू देवता मंदिर में रविवार की रात पहुंचे श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया। मेघाटू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हरिद्वार से पदयात्रा कर हनोल पहुंचे आचार्य विजय कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भागवत कथा श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा कि मानव रूप में मिले जन्म व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। जीवन पर्यंत अपनी सामर्थ्य के अनुसार दीन दुखियों की सेवा, गो, गंगा और गायत्री की रक्षा के लिए कार्य करते रहना ही मानव धर्म है। इस दौरान मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement