September 29, 2026

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के गांव तक पहुंचाएं अधिकारी: सीडीओ तिवारी


बागेश्वर। जनपद के नए सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के गांव तक पहुंचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले के नवागत मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तिवारी इससे पहले देहरादून में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने पर विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,व्येक्तिक सहायक संतोष जोशी, नरेंद्र पालनी, मनोज कपकोटी, अरविंद पांडेय, प्रकाश जोशी, हिमांशु प्रताप, तारा राम आदि मौजूद थे।

You may have missed