May 9, 2026

उपनल कर्मियों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन


बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी शुक्रवार को भी आंदोलन पर डटे रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा उनके आंदोलन को तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आज तक सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया जा रहा है। जो कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।