Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बीएसएनएल जल्दी करेगा अपनी 4जी सेवा का शुभारंभ: गुप्ता

अल्मोड़ा  ( आखरीआंख समाचार ) भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीएसएनएल दूरसंचार जिला अल्मोड़ा में बहुप्रतीक्षित 4 जी सेवा का शुभारंभ शीघ्र ही किया जा रहा है। अल्मोड़ा एसएसए के 30 स्थानों पर 4 जी बीटीएस लगाने व टेस्टिंग का कार्य प्रगति में है। जनवरी माह के तीसरेकृचौथे सप्ताह में टेस्टिंग समाप्त होने के उपरांत उपभोक्ता इन स्थानों पर उपभोक्ता 4 जी सुविधा का लाभा उठा पायेंगे। 4 जी सेवा के लिए नए सिम भी मंगाए जा रहे हैं। यह सेवा 3 जी के लिए उपलब्ध स्पेक्ट्रम पर दी जा रही है। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा दूर संचार जिला में अब तक 135 नए 3 जी बीटीएस लगाये जा चुके हैं, जिसमें से 30 3 जी नोड पिछले 3 माह में लगाए गए हैं। 3 जी बीटीएस की संस्था अब बढकर 183 हो गई है। अल्मोड़ा में एरिक्शन का नया बीएससी लगाया जा चुका है, जिससे एरिक्शन के 72 व 2 जी के बीटीएस को जोड़ा जा चुका है। पहले ये बीटीएस हल्द्वानी के बीएससी से जुड़े थे। हल्द्वानी में एरिक्शन का नया अपग्रेडेड बीएससी लगाया गया है। जिससे अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले के एरिक्शन 34 3 जी नोड बी अपग्रेड करके जोड़े जा चुके हैं। इन नोड बी से जेडटीई 3 जी के समान हाई स्पीड इंटरनेट सेवा मिल रही है। इसके अतिरिक्त नेटवर्क की टेस्टिंग कराकर सेवा की गुणवत्ता में और सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। 3 जी सेवा को ओर सुदृढ़ करने के लिए 50 नए 3 जी बीटीएस लगाने की योजना बनाई गई है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवायें देने के लिए हमेशा कृतसंकल्प है। पंरतु विगत दो माह से निजी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो द्वारा विभिन्न स्थानों पर आप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने के दौरान बीएसएनएल की आप्टिकल फाइबर को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में संचार सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। माह नबंबकृदिसंबर में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण, द्वारहाट, सल्ट, जैती, भनोली, नैल, कोसाजली, चंपावत के पुलाकृदिघालीचौड़, रीठाकृबिरगुल व पिथौरागढ़ के बेरीनाग, मुनस्यारी, डीडीहाट व धारचूला के क्षेत्र प्रभावित हो रहे है। प्रेस वार्ता में उप महाप्रबंध डॉ देवंद्र कुमार लोहन, आंतरिक वित्त सलाहकार प्रेमदास त्यागी, सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र तिवारी, उप मंउल अभियंता गिरीश चंद्र तिवारी, अवर अभियंत कौशल कुमार जोशी मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement