गरुड़ के ग्रामीणों ने की गोशाला व आवास के लिए भूमि आवंटित करने की मांग
बागेश्वर गरुड़ । आवास विहीन बीपीएल परिवार के लोगों को भूमि आवंटित करने मांग को लेकर एक बार ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। दाड़िमखेत के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दाड़िमखेत के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के आवास विहीन, भूमिहीन और बीपीएल परिवार के लोगों की प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। ये लोग अपना आवास तक नहीं बना पा रहे हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने ऐसे परिवार के लोगों को गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के तहत भूमि आवंटित करने की मांग की है। कहा कि इस मांग को लेकर वह पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर कुंदन राम कोहली, उमेश कोहली, नैन राम, माधो राम, चिंता राम, सुंदर राम, हरीश राम, बाली राम कोहली, बहादुर राम, पुष्कर राम, अमर राम, श्याम राम, गोविंद राम आदि मोजूद रहे।
