September 23, 2026

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला


बागेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्ति किये जाने पर नाराज कांग्रेस ने केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार उनकी सदस्यता को लेकर कोर्ट से निर्णय आना था, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। केंद्र सरकार ने राहुल की लोकप्रियता को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलता दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डासीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, गोकुल परिहार, कवि जोशी, भीम कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गोस्वामी, हरीश त्रिकोटि आदि मौजूद रहे।