Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

निदेशक को  ज्ञापन सौंप छात्रों की समस्या से अवगत कराया


बागेश्वर। बद्रीदत्त पांडे कैंपस के निदेशक को छात्र नेताओं ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रवेश के समय अलग-अलग विभाग में अलग-अलग निमय का पालन हो रहा है। कई विभाग एंटी रैगिंग फॉर्म मांग रहे हैं तो कुछ विभाग इसका जिक्र तक नहीं कर रहे हैं।
छात्रसंध उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में छात्र शुक्रवार को कैंपस में पहुंचे। यहां कैंपस के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि प्रवेश लेने छात्र-छात्राओं को कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल बंद होने से वे लोग अपनी फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रथम मैरीट लिस्ट की तिथि बढ़ाने की मांग की है। अभी तक कई छात्रों को मार्कसीट, टीसी तथा अन्य जरूरी कागजात नहीं मिल पाए हैं। जिस कारण वह प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इन समस्याओं के चलते छात्रों को प्रवेश लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने निदेशक से छात्रों की समस्या को दूर करने की मांग की है। मांग करने वालों में विवि प्रतिनिधि पंकज कुमार, महासचिव कमलेश कुमार, प्रकाश बाछमी, कमलेश गड़िया, ललित कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र बघरी व रवि कोश्यारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement