Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

खतरा अभी टला नहीं, उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी


नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ व्यापक बारिश होगी। आईएमडी ने कहा है कि मौसम का यह मिजाज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारत के पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों की बात करें तो वहां काफी भारी बारिश होगी।
मौसम कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि ‘उत्तर पूर्व, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 18 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद है, जबकि झारखंड में 16 जुलाई को भारी बारिश होगी। मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश में 17 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 17 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की कि देश के पश्चिमी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। यह भी कहा कि कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में 19 जुलाई को मौसम का यही मिजाज देखने को मिल सकता है। देश के दक्षिणी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होगी। तटीय कर्नाटक में 19 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में 18 और 19 जुलाई को वर्षा होने की उम्मीद है। कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्रों में 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

You may have missed

Advertisement