Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

डीडीहाट में 3करोड़ के निर्माणाधीन टैक्सी स्टेंड में दरारें  


पिथौरागढ़। नगर में करोड़ों की लागत से बनाए जा रही निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड धरातल पर उतरने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। पहले सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई और अब फर्श पर दरारें आ गई हैं। कांग्रेसियों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अबरार अहमद को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर में वाहनों को बढ़ते दवाब को देखते हुए इन दिनों यहां तीन करोड़ की लागत से टैक्सी स्टेंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन निर्माण के दौरान मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान में टैक्सी स्टेंड के फर्श में दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने इसे जनता के धन का दुरुपयोग बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र ही मामले में जांच नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालो में व्यापार मण्डल अध्यक्ष शेर सिंह साही, लवी कफलिया, राजू बोरा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement