Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

रणकुड़ी ग्राम पंचायत की बैठक में स्वच्छता चर्चा के साथ सचिव किरमोलिया की भावभीनी विदाई

बागेश्वर गरुड़ । पंचायत भवन बनतोली में आज ग्राम पंचायत रणकुड़ी की एक बैठक में यहाँ उपस्थित ग्रामीणों ने अपने ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की ।
ग्राम विकास अधिकारी नारायण सिंह किरमोलिया ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान आज ग्राम स्वच्छता पर विशेष रूप से केंद्रित हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर ग्रामवासियों को घर मे कूड़ा जमा करने हेतू कूड़ेदानों का वितरण भी किया गया हैं ।
अभी इसीक्रम में अब प्रत्येक गाँव मे एक बड़े कूड़ादान का निर्माण किया जाना है।
जिसमे हर परिवार अपने घर के कूड़े को इसमे डालेगा और इस बड़े कूड़ादान के कूड़े को एक बड़ी गाड़ी द्वारा इसके निस्तारण को ले जाया जाएगा ।
उन्होंने हर परिवार को अपने 2 कूड़े पर विशेष नजर रखने की भी अपील सभी ग्राम वासियों से की ।
बैठक में जलजीवन मिशन , बृद्धा अवस्था , विधवा व विकलांग पेंशन , राशन डीलर , प्रायमरी विद्यालय ,आंगनवाड़ी व स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन परिचर्चा की गई।
बैठक के अंत मे ग्रामविकास अधिकारी श्री किरमोलिया ने सभी ग्राम वासियों के आभार जताते हुए कहा कि इस पंचायत द्वारा मुझे लगातार अपार सहयोग मिलता रहा हैं। कहा कि शायद यह मेरी इस पंचायत में अंतिम बैठक हैं। उन्होंने दिए गए सहयोग हेतू सभी का आभार व्यक्त किया।
यहाँ आपको बता दे कि श्री किरमोलिया जी का स्थानांतरण हो गया हैं।
उनके स्थानांतरित होने पर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक मृदुभाषी व व्यवहार कुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा ही हर गरीब परिवार के दर्द को अपना समझकर कार्य किया है। जिसको हर ग्रामवासी हमेशा याद करेंगे।
सभी ग्रामवासियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई के साथ 2 उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की गई।
बैठक में मनरेगा से संजय कांडपाल ,ग्राम प्रधान श्रीमती चन्द्रकला , उप प्रधान पन नाथ , मोहन सिंह, उमेद सिंह, रमेश नाथ, हरीश सिंह, मदन मोहन, ग्रीश राणा, भगवत सिंह , देवेंद्र सिंह, ग्रीश सिंह जानकी देवी नन्दी देवी मंजू देवी वचूली देवी व पत्रकार अर्जुन राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement