गोवा से राहुल गांधी लेकर आए पपी, जैक रसल टेरियर है ब्रीड
पणजी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को देर रात निजी यात्रा पर गोवा पहुंचे। यहां उन्होंने जैक रसल टेरियर ब्रीड के दो पपी (पिल्ले) लिए, जिनमें से एक को लेकर वापस दिल्ली आ गए। जैक रसल टेरियर ब्रीड के कुत्ते की कई खासियतें हैं। यह ब्रीड अपनी इंटैलिजेंस, सूंघने की शक्ति और लॉन्ग लाइफ के लिए पहचानी जाती है। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए, गोवा स्थित डॉग ब्रीडर्स एडवोकेट शरवानी पित्रे और उनके पति स्टेनली ब्रागांका ने कहा कि जब उन्हें पहली बार राहुल गांधी के दफ्तर से जैक रसेल टेरियर की उपलब्धता के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन आया तो वे बहुत खुश हुए। उन्होंने तुरंत ही हां कह दिया।
पित्रे ने कहा, “वह एक विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति लगे। उन्होंने हमसे एक दोस्त की तरह बात की।” कांग्रेस नेता ने ब्रागांका परिवार से मुलाकात की। यह परिवार उत्तरी गोवा के मापुसा में रहता है। एडवोकेट पित्रे ने एचटी को बताया, “ये कुत्तों की एक विशेष नस्ल है, जिनकी देखने और सूंघने की बहुत अच्छी समझ होती है और ये लंबे जीवन के साथ बहुत सक्रिय कुत्ते भी होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह कुत्ते की वही नस्ल है जिसे हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मेडल दिया था।” ज़ेलेंस्की ने एक औपचारिक समारोह में एक जैक रसेल टेरियर को पुरस्कृत किया था। यह रूसी सेनाओं द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को सूंघने की क्षमता रखता था। ब्रीडर्स ने अजीम प्रेमजी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों और करीना कपूर जैसी मशहूर हस्तियों को भी इसी ब्रीड के डॉग्स दिए हैं। राहुल गांधी बुधवार रात करीब 11 बजे गोवा पहुंचे थे। इसके बाद वे गुरुवार सुबह वापस भी लौट गए। हालांकि, वे अपने साथ सिर्फ एक ही पपी लेकर आए हैं, क्योंकि फ्लाइट में प्रति पैसेंजर एक को ही ले जाने की अनुमति थी।
कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की, लोस चुनाव पर चर्चा की
वहीं, अपने गोवा दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की तथा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य मुद्दों के बारे में भी चर्चा की। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे। उन्होंने देर रात को गोवा के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमित पाटकर से भी मुलाकात की। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं। पाटकर ने कहा, ”राहुल का दौरा निजी है लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनावों, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य राजनीतिक मुद्दों के बारे में चर्चा की।” उ
