Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में ग्रामीण ने गटका जहर, मौत


बागेश्वर। जिले में आत्महत्या का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में तीन दिन के भीतर तीन लोग मौत को गले लगा चुके हैं। गुरुवार की रात खोली गांव निवासी 38 वर्षीय धमेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। रात में ही परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पता प्रबंधन ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement