औली में 10 जनवरी से स्कीइंग ēतियोगिता होना मुश्किल ढलानों पर नहीं टिक रही बर्फ
चमोली ( आखरीआंख समाचार ) विश्व ēसिद्ध हिम Ųीड़ास्थल औली में होने वाली नेशनल जूनियर स्कीइंग ēतियोगिता के इस बार भी तय समय पर होने के आसार कम ही नजर आ रहे है। औली की ढलानों पर कम बर्फवारी के चलते पिछले साल भी स्कीइंग ēतियोगिता रद्द हो गई थी। इस बार भी अभी तक यहां ēाकृतिक बर्फवारी उस मात्रा में नहीं हो पाई है जिससे समय पर गेम्स हो सकें।
औली में 10, 11 और 12 जनवरी को नेशनल जूनियर स्कीइंग ēतियोगिता करवाने का ēस्ताव है, हालांकि ēशासन का कहना है कि अभी यह तारीख फाइनल नहीं है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के अनुसार शासन में बैठक के बाद ही नेशनल जूनियर स्कीइंग ēतियोगिता की तारीख तय हो पाएगी।
स्कीइंग ēतियोगिता के लिए स्नो मेकिंग गन के जरिए औली की पहाडि़यों की ढलान पर कृत्रिम बर्फ तैयार की जा रही है। लेकिन यह कृत्रिम बर्फ स्कीइंग के लिए पर्याप्त नहीं होती। चूंकि स्कीइंग के लिए बर्फ की मोटी परत चाहिए होती है, इसलिए जब तक ēाकृतिक रूप से अच्छी बर्फ नहीं जम जाती तब तक यह कृत्रिम बर्फ भी किसी काम की नहीं है।
दिक्कत यह भी है कि स्नो मेकिंग गनों से जो कृत्रिम बर्फ तैयार की जा रही है वह भी पर्याप्त ठंड के अभाव में जल्द पिघल रही है। हालांकि जिलाधिकारी का कहना है कि औली में आने वाले खिलाडि़यों और पर्यटकों के ठहरने और ēतियोगिता की अन्य व्यवस्थाएं की उसकी तैयारी पूरी है, शासन जब भी तय करेगा आयोजन हो जाएगा।
