Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ : खुरपाताल झील में डूबने से पर्यटक की मौत, मुंबई से नया साल मनाने आया था युवक

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार )  सरोवर नगरी के खुरपाताल झील में मुंबई के एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध परिस्थिति में हुई छात्र की मौत के बाद होटल कर्मियों से पूछताछ की गयी।
दरअसल, मुंबई से पर्यटकों का 120 सदस्यीय दल नैनीताल न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार खुरपाताल में सोमवार की सुबह पर्यटकों के दल में से छह दोस्त होटल के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। उसी दौरान ईश्वर सिंह खुरपाताल झील में स्विमिंग के लिए चला गया। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि झील में ईश्वर को उतरते देख वो भी उसके पीछे गए। झील की ओर जब वो बढे तो पता चला कि उनका दोस्त डूब रहा है, जिसे बचाने के लिए वो भी झील में उतरे लेकिन बचा नहीं पाये। पर्यटकों का हो-हल्ला सुनकर होटल मैनेजर मौके पर पहुंचा और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल बारीकी से मामले की जांच की। होटल कर्मियों से पूछताछ के साथ ही आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गयी।
/

You may have missed

Advertisement