Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

गैरसेंण राजधानी निर्माण सघठन की अब आरपार की लड़ाई

????????????????????????????????????

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ के धरना स्थल पर आज से आर पार आंदोलन की तैयारी आरंभ हो गई। यहां परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर धरना आज भी जारी रहा। और उन्होने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बावजूद सरकार की ओर से इस अदिश में अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। इसी बाबत आज से गैरसैंण अभियानकर्मियों ने आर-पार आंदोलन की तैयारी ēारम्भ कर दी है, और इस Ųम में अपील पत्र भी जारी कर दिया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी आंदोलन सही दिशा में अग्रसर है और आर-पार का आंदोलन छेड़कर अब मंजिल ēाप्त करने के बाद ही दम लिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को जगाने के लिए व्यापक स्तर पर आर पार का आंदोलन आरंभ किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक आंदोलनकारी शामिल थे।

 

You may have missed

Advertisement