Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

गौरीकुंड में सातवें दिन मिली रेस्क्यू दल को कामयाबी  


रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड में बीते एक सप्ताह पूर्व हुई भूस्खलन की घटना में लापता हुए 20 लोगों की खोजबीन जारी है। सातवें दिन रेस्क्यू दल को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार बारिश और उफनती मंदाकिनी के साथ ही विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान जारी रहा। गुरुवार को रेस्क्यू दल ने राहत की सांस ली जब उन्हें खोजबीन के दौरान एक शव बरामद हुआ। उक्त शव की शिनाख्त भी कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप हुए भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों की खोजबीन के लिए सावतें दिन भी रेस्क्यू जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर सर्च एंड रेस्क्यू दल को गुरुवार खोजबीन के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उक्त व्यक्ति के नाम की शिनाख्त वीर बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन आदि के जवान मौजूद हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाना, चौकी एवं फायर सर्विस अपने स्तर से भी अपने क्षेत्रों में नदी किनारे सर्च रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

Advertisement