नगर व्यापार संघ बागेश्वर ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को किया सम्मानित
बागेश्वर । आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री शिव लाल वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती नंदी वर्मा जी,स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री श्याम लाल साह गंगोला जी ,स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री नाथू सिंह मर्तोलिया जी ,स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री गिरधारी लाल साह जी के परिवार को शाल और मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां व शुभकामनाए दी और उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ,उपाध्यक्ष हेम जोशी,सचिव पुष्कर किरमोलिया,राहुल साह सह सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।
