Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

एस0एस0पी0, श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने सम्भाली जनपद अल्मोड़ा की कमान

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) आज  श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द द्वारा सलामी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के आई0पी0एस0 अधिकारी हैं।
प्रथम नियुक्ति एस0पी0 रूद्रप्रयाग के पद पर नियुक्त रहकर 03 साल 03 माह की अवधिपूर्ण करने के उपरान्त द्वितीय नियुक्ति पर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा की कमान सम्भालने पर कहा कि मादक पदार्थो की तस्करी, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु जागरूकता, लम्बित अभियोगों का अनावरण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ व़ सुचारू बनाना, अपराधों की रोकथाम, अतिक्रमण हटवाने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष बल दिया जायेगा।

Advertisement