Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

पेयजल की मांग के लिए किया प्रदर्शन


हल्द्वानी। पेयजल की कमी से परेशान विकास नगर सेक्टर 3 कुसुमखेड़ा के निवासियों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि पिछले 7 माह से क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। विभाग के द्वारा भेजे जाने वाले टैंकरों से मिले पानी से अपनी ज़रूरतें पूरी कर रहे थे। वहीं अब टैंकरों की सप्लाई भी बंद हो गई है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई की क्षेत्र में टैंकरों की आपूर्ति बहाल कर पेयजल का स्थाई समाधान किया जाए। इस दौरान पार्षद दीपक बिष्ट, रमेश शर्मा, हेमा देवी, विमला देवी, रमेश तिवारी, हरक सिंह मेहरा, किरण शर्मा, प्रकाश भट्ट सहित क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

Advertisement