Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर में दूसरे दिन महिला होमगार्ड के लिए लगाई दौड़


बागेश्वर। महिला होमगार्ड भर्ती दूसरे दिन जारी रही। 20 बालिकाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है। 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई। यह भर्ती 22 सितंबर तक चलेगी। पुलिस लाइन पर होमगार्ड भर्ती आयोजित हो रही है। महिला होमगार्ड के लिए 2400 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रतिदिन 250 को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। मंडलीय कमांडेंट ललित मोहन जोशी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। शारीरिक परीक्षण के साथ ही अन्य गतिविधियां की गईं। पुलिस के जवानों से भर्ती प्रक्रिया में मदद ली जा रही है। उपजिलाधिकारी कांडा मोनिका और सीओ शिवराज सिंह भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।

Advertisement