Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित

रामनगर ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को खत्म होगी। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। इंटर की परीक्षा एक मार्च से तथा हाइस्कूल की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। हाइस्कूल की 25 व इंटर की 26 मार्च को परीक्षा खत्म होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा एक फरवरी से 24 फरवरी तक सुबह दस बजे से होगी। इस बार हाइस्कूल परीक्षा में 149950 और इंटर में 124867 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1313 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमे 231 संवेदनशील व 27 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।
Advertisement