Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बैजनाथ पुलिस ने कोट मेले में लौटाया खोया मोबाईल

  बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इसी क्रम में कल रात्रि में कोट भ्रामरी मेले की ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह एवं आरक्षी गणेश राम को मेला प्रांगण में मोबाइल फोन गिरा मिला। खोजबीन करने पर मोबाइल स्वामी मोहन सिंह बोरा पुत्र श्री गोसाई सिंह बोरा ग्राम भगरतोला पोस्ट  देवनाई,थाना- बैजनाथ, जनपद बागेश्वर का होना ज्ञात हुआ। उक्त कार्मिको द्वारा मोबाइल स्वामी को बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया।
 मोबाइल स्वामी द्वारा पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।
Advertisement