Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

नैनीताल का नंदा देवी मेला राजकीय मेला घोषित


नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित कर दिया है। रविवार को नैनीताल पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की पुरानी मांग थी। सरकार ने इसके महत्व को देखते हुए इसे राजकीय मेला घोषित करने का निर्णय लिया है। अब मेले के आयोजन में सरकारी मदद भी मिल पाएगी। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने जिले में चल रही अपने विभागों की 14.77 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रविवार को नैनीताल क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके बाद विभागीय योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया। इसके बाद मंत्री महाराज ने नैनादेवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में मां नंदा-सुनंदा देवी की पूर्जा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित होने की घोषणा की। इस पर मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, जीवंती भट्ट, शांति मेहरा, हरीश राणा, गजाला कमाल, विक्रम रावत, भगवत रावत, संतोष साह, रामसेवक सभा के कमलेश, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, प्रो. ललित तिवारी, कैलाश जोशी, प्रमोद बिष्ट, गिरीश जोशी रहे।

You may have missed

Advertisement