Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

पेंशन शंखनाद महारैली में शामिल होने कर्मचारी रवाना


बागेश्वर। दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में शामिल होने के लिए जिले के कर्मचारी रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने यहां अपने मांगों के समर्थन में सभा की और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि एक अक्टूबर को जतंर-मंतर में धरना होगा। कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। तीनों ब्लॉकों के कर्मचारी पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को राजी नहीं है। अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें जिले से सभी बड़ी संख्या में कर्मचारी जा रहे हैं। इस बार आंदोलन को सफल बनाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर कमलेश पांडे, प्रेम शंकर, दिनेश जोशी, राजेंद्र पिल्ख्वाल, मनोज उपाध्याय, प्रेम शंकर, विवेक पांडेय, प्रकाश चौबे, देवेंद्र कुमार, दीपक गोस्वामी, विजय कुमार, राम चंद्र, हरीश चंद्र पेटशाली आदि शामिल थे।

You may have missed

Advertisement