March 22, 2026

कपकोट पुलिस ने 1.770 किग्राअवैध चरस के साथ किया एक गिरफ्तार

बागेश्वर । मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है l
उक्त क्रम में श् क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट/बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कपकोट कैलाश सिंह बिष्ट के नेत्रत्व में दिनांक: 10.10.23 को पुलिस टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुनार रोड पर अभियुक्त हेम प्रकाश तिरुआ पुत्र त्रिलोक राम तिरुआ निवासी- ग्राम तिरूवाण, थाना कपकोट, जिला- बागेश्वर उम्र-32 वर्ष को मोटरसाइकिल (पल्सर) नंबर UK02B-1218 पर 1.770 कि0ग्रा0अवैध चरस परिवहन करते हुए पाया गया जिसे मौके पर गिरफ्तार कर उक्त वाहन को सीज किया गयाl

उक्त आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध
थाना कपकोट में मु0FIR No- 37/23 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि विवेक चंद्र , हेकापूरन राम ,काअमजद खान ,काभूपेश फर्सवाण शामिल रहै ।

जनपद पुलिस का नशा तस्करों/नशे के विरुद्व चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।