Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

महाविद्यालय गरुड़ में यूथ रेडक्रॉस का गठन


बागेश्वर गरूड़ ।  सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में यूथ रेडक्रॉस का गठन किया गया है। इसमें पहले चरण में 100 छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया है। यह जनपद का पहला महाविद्यालय है जहां यूथ रेडक्रॉस का गठन हुआ है। रेडक्रॉस समिति के प्रदेश सदस्य दीपक पाठक के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में यूथ रेडक्रॉस समिति का गठन किया गया। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी ने रेडक्रॉस के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जीपी कुनियाल ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता के लिए कार्य करती है। जिसे लगातार तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। प्रमोद जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस के सात सिद्धांत हमें हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रेमलता कुमारी ने कहा कि रेडक्रॉस समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। जिसका महाविद्यालय में गठन होना विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गौरवपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों से रेडक्रॉस से जुड़कर समाजसेवा के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर जिला सचिव आलोक पांडेय, डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. अंजली पुनेरा, डॉ. करुणा मिश्रा, चंदन सिंह दानू, आदित्य सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष विक्की कांडपाल, पवन थायत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश जोशी ने किया।

You may have missed

Advertisement