Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

4 जनवरी से शुरु होगी दून पन्तनगर हवाई सेवा

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) जौलीग्रांट एयरपोर्ट को हवाई सेवा के जरिये कुमाऊं मंडल से जोड़ने के लिए चार जनवरी से देहरादून-पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इसके तहत चार जनवरी से 42 सीटर विमान देहरादून से पंतनगर के बीच आवाजाही करेगा। यह सेवा सप्ताह में चार दिन मिलेगी।
इस हवाई सेवा के शुरू होने से महज 50 मिनट में ही पंतनगर पहुंचा जा सकेगा, जबकि सड़क मार्ग से सात घंटे से अधिक समय लगता है। केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना के तहत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। चार जनवरी से 42 सीटर विमान पंतनगर से देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। देहरादून से अंतरराज्यीय उड़ान के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इससे कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। इस सेवा के शुरू होने पर यात्री एक घंटे से भी कम समय में डोईवाला और पंतनगर के बीच का सफर तय कर सकेंगे। जबकि सड़क मार्ग से 251 किमी की दूरी तय करने में सात घंटे से अधिक समय लगता है।
Advertisement