March 10, 2026

बागेश्वर जिला अस्पताल में डेंगू के 12 मरीज भर्ती


बागेश्वर । जिले में बारिश व ठंड के बावजूद डेंगू मच्छर समाप्त नहीं हुआ है। गुरुवार को सात नये मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। अब यहां 12 मरीज हो चुके हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अभी तक 125 मरीज यहां भर्ती हो चुके हैं। मालूम हो कि दो महीने से जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। रोगियों के इलाज के लिए दस बेड का वार्ड अस्पताल तथा दस का ट्रामा सेंटर में बनाया गया। गत दिनों दोनों वार्ड फुल हो गए। इसे देखते हुए पांच और बेड बढ़ाए गए। वह भी फुल हो गए। रोगियों को रेफर करने तक की नौबत आ गई। गत दिनों जिले में दो दिन जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। लोगों को उम्मीद थी कि ठंड से बीमारी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। गुरुवार को सात नये मरीज अस्पताल पहुंचे, जबकि चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक अस्पताल में 125 मरीज भर्ती हो चुके हैं।